नालासोपारा में बंद जबरन रिक्शा बस खाली कराये गये और दुकानो के शटर बंद करवाये गए

नालासोपारा में बंद जबरन रिक्शा बस खाली कराये और दुकानो के शटर बंद कराये गए 

        मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन की आंच नालासोपारा  तक पहुंच गई है। बुधवार को बंद के दौरान ठाणे से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। ठाणे के वागले इस्टेट इलाके में नगर परिवगहन की एक बस पर तोड़फोड़ की गई। वहीं गोखले रोड खुली दुकानों के जबरन शटर गिरा दिए गए। इसके अलावा मजीवाड़ा पुल पर टायर जलाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। 

       नालासोपारा में  कुछ खुली दुकानें देखकर मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जबरन शटर गिरा दिए। जबकि मराठा क्रांति मोर्चा का कहना है कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है। एक कार्यकर्ता ने कहा, हम लोगों ने अपनी दुकानें बंद करने का आग्रह कर रहे हैं।' 

       जबकि मराठा क्रांति मोर्चा शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कर रहा है। इस बीच मंगलवार को जहर खाने वाले किसान प्रदर्शनकारी की अस्पताल में मौत हो गई है। 
      आंदोलन के चलते पुलिस कॉन्स्टेबल समेत अब तक 3 लोगों की जानें जा चुकी हैं। 

बता दें कि  मराठा क्रांति मोर्चा के द्वारा मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड में बंद का ऐलान किया गया है। इससे पहले मंगलवार को आंदोलन के दौरान 5 लोगों ने जान देने की कोशिश की थी जिसमें से एक की आज मौत हो गई। वहीं एक कॉन्स्टेबल की ऑन ड्यूटी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 

      इस बंद कि वजह से लोगों को काफी निकसान झेलना पड़ रहा है। सारी की सारी रिक्शा व बसों को जबरदस्ती रुकवा दिया गया है। दुकाने बंद करवा दि गई है। काम पे जाने वाले लोग पैदल ही अपने काम पे जा रहे है। 
      इस पुरे बंद मे पुलिस बंद करवाने वालों का साथ देते दिखी, बंद के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है और ना ही होगी। 

Comments