भोपाल एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग

 भोपाल एनकाउंटर में मारे गए आठ में से 6 आतंकी यहां के मालवा क्षेत्र से संबंधित थे। इनमें से 5 खंडवा तो एक उज्जैन के पास स्थित महिदपुर से था। मंगलवार शाम जब इनके परिजन शव लेकर पहुंचे तो महिदपुर में सन्नाटा पसर गया।

महिदपुर का अब्दुल माजिद पिता मोहम्मद युसुफ (36) पेशे से इलेक्ट्रिशियन और बम बनाने में माहिर था।
मंगलवार दोपहर उसका शव महिदपुर लाया गया। पुलिस सुरक्षा में शाम 4 बजे जनाजा निकला और शाम करीब 6 बजे कब्रिस्तान में दफनाया गया।
युसुफ के जनाजे में दो हजार से ज्यादा लोग शामिल थे। इस दौरान शहर का एक हिस्सा बंद था।

माजिद इलेक्ट्रिशियन था। उसे बम बनाने में महारत हासिल थी। महाराष्ट्र पुलिस को उसकी सोलापुर बम कांड में तलाश थी।
दिसंबर 13 में पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी। वह फरार होने में सफल हो गया था।
इसके बाद उसने भोपाल में आत्म समर्पण किया था। तभी से वह जेल में था।

Comments